अंडर 9 में अनिका और अर्णव बने चैंपियन अंडर 13 में सावी और भव्यम ने मारी बाजी
राजधानी रायपुर में रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल में रायपुर जिला
शतरंज संघ व चेस शाला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित U9
& U13 वर्ग रायपुर जिला शतरंज चयन स्पर्धा 2025 संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में अंडर 9 वर्ग के बालक वर्ग के विजेता अर्णव गोयल 6अंकों के साथ चैंपियन बने, उन्होंने फाइनल मैच में अक्षत ठाकुर को पराजित किया इसी
प्रकार बालिका वर्ग में अनिका गुप्ता चैंपियन बनी उन्होंने अनिका रेड्डी के साथ
ड्रॉ खेलकर जरूरी आधे अंक की बढ़त हासिल
की और 4.5 अंकों के साथ विजेता बनी। रोमांचक मुकाबले के दौर में अंडर 13 में बालक वर्ग के विजेता का खिताब भव्यम झंवर ने हासिल
किया जबकि बालिकाओं की केटेगरी में सावी
गौरी विजेता रही।यह प्रतियोगिता बालक वर्ग में 6 चक्र व बालिका वर्ग में 5 चक्रों में स्विस लीग पद्धति से संपन्न हुई
इस तरह से रही विजेताओं की पूरी सूची
बालक वर्ग अंडर 9 केटेगरी |
||
प्रथम |
अर्णव गोयल |
06 अंक |
द्वितीय |
राजवीर अजवानी |
05अंक |
तृतीय |
अथर्व शर्मा |
4.5अंक |
चतुर्थ |
अपूर्व भार्गव |
4.5अंक |
बालिका अंडर 9 केटेगरी |
||
प्रथम |
अनिका गुप्ता |
4.5 अंक |
द्वितीय |
अनिका रेड्डी |
04अंक |
तृतीय |
दानवी मिश्रा |
3.5अंक |
चतुर्थ |
ध्वनि पाठक |
03अंक |
बालक वर्ग अंडर 13 केटेगरी |
||
प्रथम |
भव्यम झवर |
05अंक |
द्वितीय |
अद्वित पांडे |
4.5अंक |
तृतीय |
देवांश जैन |
4.5अंक |
चतुर्थ |
अक्ष चोपड़ा |
4.5 अंक |
बालिक वर्ग अंडर 13 केटेगरी |
||
प्रथम |
सावी गौरी |
4.5अंक |
द्वितीय |
अद्विका पांडे |
04अंक |
तृतीय |
प्रतिष्ठा अहिरवार
|
04अंक |
चतुर्थ |
हेतांशी मुदलियार |
3.5अंक |
रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी
यंगेस्ट प्लेयर का खिताब अनय लूनिया और अभिश्री के खाते में गया जबकि इसके अलावा भी स्पेशल प्राइज के रूप में बच्चों
को पुरस्कृत किया गया । इस स्पर्धा में
कुछ 86 बच्चो ने हिस्सा लिया जिसमे 15 को अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त थी इस स्पर्धा के दोनों आयु समूह के बालक बालिका वर्ग के प्रथम दो स्थान हासिल करने वाले
खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा जो बेमेतरा में 15 मई से आयोजित है में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
पुरस्कार वितरण में अतिथि रहे उपस्थित
पुरस्कार वितरण समारोह में रिवर डेल स्कूल की डायरेक्टर आकांक्षा गोयल,सौरभ अग्रवाल जी, एम पॉवर के डायरेक्टर गोविंद मुदलियार जी,प्रिंसिपल संगीता मैडम,जानवी मुदलियार जी, श्री रूपेंद्र चौहान जी (स्टेट पिकल बॉल सचिव) तथा बड़ी
संख्या में पालकगण उपस्थित थे ,
सभी अतिथियों ने
ट्रॉफी एवं मैडल से बच्चों को पुरस्कृत किया।
निर्णायक की टीम में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे शामिल
उक्त स्पर्धा के डायरेक्टर फिडे ऑर्बिटर एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रोहित
यादव थे मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल
ऑर्बिटर अनूप झा व सहयोगी के रूप में हेमा नागेश्वर,प्राची यादव, व उत्कर्ष यादव थे।
रायपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा ने सभी विजयी खिलाड़ियों
को आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी है, उपरोक्त जानकारी रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन
शुक्ला ने दी ।
0 टिप्पणियाँ