Ticker

6/recent/ticker-posts

AD

रायपुर हुई महिला के हवालेः निगम आरक्षण 2025

रायपुर हुई महिला के हवालेः निगम आरक्षण 2025

रायपुर हुई महिला के हवालेः निगम आरक्षण 2025

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले कदम में  रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मंगलवार को आरक्षण की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई ।  छत्तीसगढ़ में जो आरक्षण की स्थिति बनी है उसमें राजधानी का महापौर महिला वर्ग से होगा प्रदेश में कुल 14 नगर निगम में 4 निगम अन्य पिछड़ा वर्ग  वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं 2 निगम अनुसूचित जाति के लिए  और 1 निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। रायपुर समेत 7 निगम सामान्य रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं रायपुर का पडोसी  बिरगांव में भी सामान्य महिला ही महापौर बनेंगी ।

रायपुर हुई महिला के हवालेः निगम आरक्षण 2025

सन 2004 के चुनाव में आरक्षण का रोटेशन शुरू हुआ था, यह 2014 में रोटेशन पूरा हो गया। 2019 से नया रोटेशन शुरू हुआ। इसके अनुसार 2004 में जो-जो सीटें ओबीसी आरक्षित हुईं, वे ही चक्र शुरू होने के कारण दोबारा ओबीसी हुईं। जैसे 2009 में कोरबा ओबीसी सीट थी, वह 2019 में भी ओबीसी रही। राजनांदगांव भी 2004 के बाद 2019 में ओबीसी आरक्षित हुई। इसी रोटेशन के आधार पर रायपुर को भी 2004 के बाद 2019 में ओबीसी होना था, लेकिन यहां महापौर की सीट को ओबीसी वर्ग ना कर अनारक्षित कर दिया गया।

इस बार आरक्षण की स्थिति इस प्रकार रहेगी

क्र

निकाय

आरक्षण

1

रायपुर

सामान्य महिला

2

बीरगांव

सामान्य महिला

3

दुर्ग

अन्य पिछडावर्ग ( महिला)

4

भिलाई

अन्य पिछडावर्ग

5

चरौदा भिलाई

अन्य पिछडावर्ग

6

बिलासपुर

अन्य पिछडावर्ग

7

कोरबा

सामान्य महिला

8

धमतरी

सामान्य

9

रायगढ़

अनुसूचित जाति

10

अंबिकापुर

अनुसूचित जनजाति

11

रिसाली

अनुसूचित जाति महिला

12

चिरमिरी

सामान्य

13

जगदलपुर

सामान्य

14

राजनांदगांव

सामान्य


FAQ

Q1 प्रदेश में महापौर पद के लिए आरक्षण का रोटेशन किस साल से शुरु किया गया था

 Ans.यह प्रक्रिया सन 2004 में शुरू हुआ था, और यह 2014 में पूरा हुआ था। फिर से 2019 से नया रोटेशन शुरू हुआ है।

Q2.प्रदेश में कुल मिलाकर कितने निगम है

Ans. प्रदेश में कुल 14 निगम हैं

Q3. कितने निगम सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं

Ans. कुल 4 निकाय सामान्य वर्ग के लिए हैं जबकि इसके अलावा कुछ निगम सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हैं

Q4.राजधानी रायपुर में किस वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा

Ans. रायपुर मगर निगम महिला वर्ग के लिए है जिसमें सामान्य महिला वर्ग से कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ