रायपुर जिला शतरंज चयन स्पर्धा
युवान, संस्कृति, सावी, प्रांजल, तनीषा और विवान बने चैंपियन
राजधानी रायपुर में रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल में रायपुर जिला शतरंज संघ व चेस
शाला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रायपुर जिला शतरंज चयन स्पर्धा 2025 का समापन विगत दिनों हुआ रोचक एवं रोमांचक मुकाबलो के दौर
मे इस कशमकश से भरी स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई विजाते होने
का गौरव हासिल किया । यह प्रतियोगिता बालक वर्ग में 6 चक्र व बालिका वर्ग में 5 चक्रों में स्विस लीग पद्धति से संपन्न हुई,वही अंडर 7 बालिका वर्ग में राउंड रॉबिन पद्धति का उपयोग किया गया।
अंडर 7 में मास्टर युवान और संस्कृति विजेता बने
अंडर 7
बालक वर्ग का खिताब युवान कश्यप ने अपने नाम किया इस नन्हे बालक ने बिना कोई मैच
गवाए पूरे 6
अंक अर्जित किया फाइनल में इन्होंने अक्ष बंसल को पराजित किया ,वही बालिका वर्ग में संस्कृति नथानी विजेता बनी ।
अंडर 11 में सावी और प्रांजल विजेता बने
अंडर 11 वर्ग के बालक वर्ग के विजेता प्रांजल अहिरवार 5 अंकों के साथ बने,उन्होंने फाइनल मैच में राजवीर अजवानी को पराजित किया इसी प्रकार बालिका वर्ग में सावी गौरी 4अंकों के साथ चैंपियन बनी फाइनल मैच में अनिका गुप्ता के खिलाफ हार के बाद भी बेहतर टाईब्रेक के कारण विजेता रही।
अंडर 15 में तनीषा व विवान चैंपियन बने
अंडर 15
में बालक वर्ग के विजेता का खिताब विवान रॉय ने हासिल किया तथा बालिका वर्ग में
तनीषा ड्रोलिया अविजित रहते हुए विजेता रही । इस रोमांचक प्रतियोगिता में ये रहे
विजेता -
बालक वर्ग अंडर 7 |
|||
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
चतुर्थ |
युवान कश्यप (6 अंक) |
रिदान गुप्ता (5अंक ) |
अक्ष बंसल (4अंक) |
ए सुहास कुमार( 4अंक) |
बालिका वर्ग अंडर 7 |
|||
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
चतुर्थ |
संस्कृति नथानी (4 अंक) |
वल्लरी टावरी (3अंक) |
प्रिशा सैनी (2अंक) |
आन्या खाटूजा (1अंक) |
बालक वर्ग अंडर 11 |
|||
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
चतुर्थ |
प्रांजल अहिरवार (5अंक) |
भव्यम झवर (5अंक) |
राजवीर अजवानी (4.5अंक) |
प्रीतेश खटूजा (4.5अंक) |
बालिका वर्ग अंडर 11 |
|||
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
चतुर्थ |
सावी गौरी (4अंक) |
अनिका गुप्ता(4अंक) |
रावी शेयके (3.5 अंक) |
धानवी मिश्रा (3.5अंक) |
बालक वर्ग अंडर 15 |
|||
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
चतुर्थ |
विवान रॉय (5.5अंक) |
अद्वैत पांडे (4.5 अंक) |
दीपांशु वर्मा(4.5 अंक) |
अभिनव वर्मा (4.5 अंक) |
बालिका वर्ग अंडर 15 |
|||
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
चतुर्थ |
तनीषा ड्रोलिया ( 5अंक) |
प्रतिष्ठा अहिरवार(4अंक) |
आराध्या तिवारी (3अंक) |
अदिति आदित्य (3अंक) |
यंगेस्ट प्लेयर आफ टूर्नामेंट |
|||
प्रथम |
द्वितीय |
तृतीय |
चतुर्थ |
आर्यव लोहिया |
अर्थेश लोहिया |
बालिका वर्ग |
आन्वी अग्रवाल |
इसके अलावा भी स्पेशल प्राइज के रूप में बच्चों को पुरस्कृत किया गया
अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग वाले खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया
एसोसिएशन के सचिव नवीन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में कुछ 100 बच्चों ने हिस्सा लिया था जिसमे 14 बच्चों को अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त थी इस स्पर्धा के
अंडर 7 व 11आयु समूह के बालक बालिका वर्ग के
प्रथम दो स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा जो बेमेतरा
में 15 मई से आयोजित है में तथा अंडर 15 में चयनित 4/4 खिलाड़ी जो कि दुर्ग जिले में 17 जुलाई से आयोजित है , रायपुर जिले का चयनित खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व
करेंगे,
अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किया
पुरस्कार वितरण समारोह में रिवर डेल स्कूल के डायरेक्टर सौरभ अग्रवाल जी,श्री आशुतोष शर्मा ( अध्यक्ष ,रायपुर जिला शतरंज संघ),श्रीमती निवेदिता बनर्जी(PYP कॉर्डिनेटर रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल,रायपुर ), श्री अनूप यदु जी (डिस्ट्रिक्ट नेटबॉल संघ सचिव) तथा बड़ी
संख्या में पालकगण उपस्थित थे ,
सभी अतिथियों ने
ट्रॉफी एवं मैडल से बच्चों को पुरस्कृत किया ,उक्त स्पर्धा के
मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल ऑर्बिटर अनूप झा व सहयोगी के रूप में हेमा
नागेश्वर,प्राची यादव, तुषार गुप्ता, अक्षत महोबिया व उत्कर्ष यादव थे।
0 टिप्पणियाँ