रायपुर में होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजनः56 भोगों का होगा प्रदर्शन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 6 से 8 जून तक होगा आयोजन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय,
रायपुर तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी,
छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त
तत्वावधान में दिनांक 6, 7 एवं 8 जून, 2025 को कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में ‘‘फलों के राजा’’ आम
के राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 200 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।
महोत्सव में पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।
राष्ट्रीय आम महोत्सव में संस्थागत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगी भी सहभागी हो सकते
हैं। आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़
एवं विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे। इस अवसर पर आम से बने विभिन्न
व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हैं। आम की सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की
जा रही है जिसमें विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी,
महिलाएं तथा अन्य सामान्यजन भी पंजीयन कर भागीदारी कर सकते
हैं।
उत्सव |
राष्ट्रीय आम महोत्सव |
दिन-दिनांक |
6 से 8 जून ( शुक्रवार से रविवार) |
समय |
प्रदर्शनी आम लोगों के
अवलोकनार्थ तीनों दिन रात 9 बजे तक खुली
रहेगी |
स्थान |
इंदिरा
गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर |
आयोजक |
· इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर · संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन · प्रकृति की ओर सोसायटी |
पंजीयन शुल्क |
महोत्सव
में पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है |
कौन भाग ले सकता है |
संस्थागत एवं व्यक्तिगत
प्रतियोगी |
पुरस्कार वितरण |
09 जून को |
6 से 8 जून तक चलेगी प्रदर्शनी
राष्ट्रीय आम महोत्सव में 6 से 8 जून तक विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया
जाएगा जिसमें किसानों द्वारा उत्पादित आम की व्यावसायिक किस्मों के अंतर्गत दशहरी,
लंगड़ा, बाम्बे ग्रीन, चौसा, मालदा, हिमसागर, सुन्दरजा, केसर, अलफान्सो, तोतापरी, नीलम, बैगनफल्ली, पैरी, सिन्दूरी, फज़ली किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संकर किस्मों
की प्रतियोगिता के अंतर्गत मल्लिका, आम्रपाली, पूसा अरूणिमा, अम्बिका, रत्ना, सिंधु, अर्का पुनीत किस्मों को शामिल किया गया है। विशिष्ट किस्मों
की प्रतियोगिता के अंतर्गत हाथीझुल, नूरजंहा, लड्डु, गुलाब खास किस्मों के उत्पादक भाग ले सकते हैं। एक्जोटिक
(आयातित किस्म) की प्रतियोगिता में मियाजाकी, टॉमी एटकिन्स एवं गोल्डन नगेट्स किस्मों को शमिल किया गया
है।
आम से निर्मित उत्पादों की प्रतियोगिता का भी आयोजन
इस अवसर पर आम से निर्मित उत्पादों की प्रतियोगिता का भी
आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिभागी आम से निर्मित उत्पाद - नेक्टर/आर.टी.एस.,
शर्बत, पना, आम के अचार, आम
की चटनी,
आम पापड़, आमरस, जैम एवं मिठाई आदि व्यंजनों के साथ प्रतियोगिता में भाग ले
सकते हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आम महोत्सव में प्रतिभागियों हेतु आम आधारित
मॉडल एवं बोनसाई, आम आधरित सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकृति की ओर
सोसायटी की ओर से आम की पांच गुठलियाँ लाने वाले व्यक्तियों को एक उन्नत किस्म के
आम का पौधा दिया जाएगा।
तकनीकी मार्गदर्शन एवं परिचर्चा का भी आयोजन
आयोजन के प्रथम दिवस
6 जून को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक प्रविष्टियों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के बाद
प्रदर्शनी आम लोगों के अवलोकनार्थ तीनों दिन रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आम की विभिन्न किस्मों
के फल,
आम के विभिन्न उत्पाद एवं आम के पौधे भी विक्रय के लिए
उपलब्ध रहेंगे।
द्वितीय दिवस 7 जून को आम उगाने वाले कृषकों एवं जिज्ञासुओं के लिए 12 बजे से 4 बजे तक ‘‘आम उत्पादन: समस्या एवं समाधान’’ विषय पर तकनीकी
मार्गदर्शन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता के आम की विभिन्न
किस्मों का उत्पादन, आम के विभिन्न उत्पाद एवं उनके विपणन के साथ ही आम उत्पादन हेतु छत्तीसगढ़ शासन
की योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे नयी पीढ़ी के लोग आम उत्पादन की ओर आकृष्ट हो सकें। आम
उत्पादन को पर्यावरण के संरक्षण के साथ एक स्वास्थ्यवर्धक व्यवसाय के रूप में
अपनाने की जानकारी आम लोगों को प्रदान की जा जाएगी। तृतीय दिवस 8 जून को आम उत्पादक कृषकों एवं उद्यमियों की सफलता की कहानी
उन्हीं की जुबानी 12 से 4 बजे तक आयोजित होगा।
अंतिम दिन होगा पुरस्कार वितरण
राष्ट्रीय आम महोत्सव के अंतिम
दिन प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान
समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय फल ‘‘आम’’
जो कि आम जनता का प्रिय फल है उसकी समस्त सामान्य एवं खास किस्मों,
विशिष्ट उत्पादों एवं भविष्य में अधिक उत्पादन के लिए
रोजगार के साधनों की जानकारी नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों, नव उद्यमियों एवं कृषकों को प्रदान करना है। राष्ट्रीय आम
महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी न्यूनतम 5 से 10 आम प्रति किस्म के साथ भाग ले सकते हैं। आम से बने विभिन्न
व्यंजनों की प्रतियोगिता में न्यूनतम 250 ग्राम आम के उत्पाद के साथ पंजीयन कर इस प्रतियोगिता में
शामिल हो सकते हैं। आयोजन में पंजीयन एवं प्रवेश निःशुल्क है। आयोजकों ने लोगों से
ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें भाग लेकर सहभागिता प्रदान करने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ